Children Poems In Hindi
Hello Dosto आज हम Best children poem in hindi read करेंगे। इन बच्चों की poems में water के importance को बताया गया है। जब हम बच्चे थे हमने भी poems सुने होंगे आज हम अपने बच्चो को कविता सुनाये। उम्मीद है आपको यह children poems पसंद आएंगे इसे पूरा पढ़े।
1.Water Children Poem In Hindi
पानी कविता
झील में पानी थम सा जाये
झरना बनकर बहता जाये
बिन इसके सब नष्ट हो जाये
बूँद गिरे तो खुशबु आये।
पानी को अब समझा जाये
बूँद बूँद यह बह ना जाए।
हरी भरी यह फ़सल उग आये
रंग बेरंगी फूल खिल आये
मीठे रसीले फल भी ले आये
हम सब की यह प्यास बुझाये
पानी को अब समझा जाये
बूँद बूँद यह बह ना जाए।
पानी को ना तरसा जाये
कोई प्यासा रह ना जाये
अब इस में ना देर लगाये
यह दुनिया फिर जल ना जाये
पानी को अब समझा जाये
बूँद बूँद यह बह ना जाए।
2.Cloud Children Poem In Hindi
बादल कविता
क्या क्या रूप दिखाये बादल
क्या क्या रंग जमाये बादल
खेतो में हरियाली छायी
रिमझिम रिमझिम बरखा आयी
झूम के हर तरफ छाए बादल
क्या क्या रंग जमाये बादल
डाली डाली झूम रही है
कलियों का मुंह चूम रही है
प्यारा संदेशा लाये बादल
क्या क्या रंग जमाये बादल
गुलशन गुलशन फूल खिले है
मोर बाग़ो में नाच रहे है
क्या क्या शोर मचाये बादल
क्या क्या रंग जमाये बादल
मस्त जमीं है मस्त गगन है
मस्ती में डूबा सारा चमन है
गीत प्यार के गाये बादल
3. Rainy Season Children Poem In Hindi
बारिश का मौसम
आसमान में छाए बादल
देखो पानी लाये बादल
रिमझिम रिमझिम बरसा पानी
कितनी खुश है बरखा रानी
गर्मी से अब मिली नजात
होती है अब छतरी साथ
काली घटायें खूब डराए
थम थम के बरसात आये
बादल जब जब घिर कर आते
चंदा मामा छुप छुप जाते
हर तरफ है हरियाली छायी
जाने कितनी खुशियां लायी
हरा भरा अब लगता जंगल
जंगल में अब होता मंगल
खुश होकर अब कोयल गाये
मीठे मीठे गीत सुनाये
मेंढक बाबा राग सुनाते
टर टर टर टर खूब लगाते
झुम - झुम कर नाचे मोर
चिड़िया खूब मचाये शोर
नदी नाले डूब चले सब
पानी में तो नाव चले अब
कागज़ की एक नाव बनावो
बच्चो फिर तुम उसे चलाओ
हम 3 Best children Poems In Hindi read कर चुके है। इन 3 poems में water की जरुरत को बताया गया है। और बारिश का पानी हमारे लिए कितना ज़रूरी है यह भी बताया है।
Note : 3 Best Children Poems In Hindi कैसे लगे हमें कमेंट करके ज़रूर बताये। उम्मीद है आपको पसंद आये होंगे अपने दोस्तों के साथ Share ज़रूर करे।
0 comments:
Post a Comment