India's Top Hindi Blog For Quotes, Hindi Stories

Sunday, 1 October 2017

हर आदमी को खुश नहीं किया जा सकता Best Hindi Story With Moral

हर आदमी को खुश नहीं किया जा सकता Hindi Story

हर आदमी को खुश नहीं किया जा सकता Hindi Story पढ़ेंगे। इससे पहले के articles में हमने  पापा मैं फर्स्ट आया हु Hindi Story पढ़ी , और Thought Of The Day भी पढ़ी थी। आज हम इस Hindi Story में पढ़ेंगे हर एक आदमी को हम खुश नहीं कर सकते है तो दोस्तों इस कहानी को आखिर तक पूरी पढ़े। 

                      हर एक को खुश नहीं किया जा सकता -हिंदी कहानी 

एक बूढ़ा आदमी और उसका बेटा कही जा रहे थे। बूढ़ा आदमी गधे पर बैठा था और उसका लड़का रस्सी पकड़ कर आगे चल रहा था। रास्ते में एक आदमी उन्हें देख कर कहने लगा : "इस बूढ़े  आदमी को तो देखो  गधे पर बैठा है और अपने बच्चे को रस्सी पकड़ कर चला रहा है "। वह आदमी यह सुनकर गधे से निचे उतर गया और बेटे से कहा यह आदमी ठीक कह रहा है तुम थक गए होंगे अब तुम गधे पर बैठ जाओ मैं पैदल हूँ। 

               बेटे को बाप का हुक्म मानना पड़ा और वह गधे पर सवार होगया बाप पैदल चल रहा था। अभी थोड़ी ही दूर गए थे के एक और आदमी मिला वह उन्हें देखकर कहने लगा : "ज़रा इस नालायक लड़के को तो देखो खुद  गधे पर बैठा है और बूढ़े बाप को पैदल चला रहा है "।

         बूढ़े बाप ने यह सुना तो अपने बेटे को भी गधे से नीचे उतार लिया और दोनों पैदल चलने लगे। थोड़ी ही दूर गए होंगे के दो आदमी मिले वह उन्हें देखकर बोले : "इन मूर्खो को तो देखो सवारी  होते हुए भी पैदल चल रहे है "। यह सुन कर दोनों बाप बेटे गधे पर बैठ गए आगे चल कर उन्हें एक आदमी मिला -वह इन्हे देखकर कहने लगा : " यह कितने जालिम है इन्हे बे जुबान जानवर पर ज़रा भी दया नहीं आती बेचारे को बोझ  डालेंगे "। 

           बूढा बाप यह सुनकर कहने लगा बेटा इस आदमी को भी खुश कर देते  है -यह कहते हुए बाप ने पीछे के पाँव पकडे और बेटे ने आगे के पाँव और गधे को उठाकर ले जाने लगे थोड़ी ही आगे गए थे की रस्ते में आगे एक नदी आयी और वह उस नदी के पूल  पहुंचे की गधे ने घबरा कर छलांग लगायी और वह सीधा नदी में जा गिरा और डूब गया। 

    वह बूढ़ा आदमी बोलै के बेटा हम एक आदमी को भी खुश नहीं कर पाए और गधा हाथ से चला गया। सच है की दुनिया के हर आदमी को हम  कर सकते। 

Moral : इस story से हमें सीख मिलती है की हमें हर शख्स को खुश करने का प्रयास तो करना चाहिए लेकिन इस प्रयास के होते हुए अपने ख़ुशी को भी याद रखना चाहिए। आसान  शब्दों में : 

                                             *** सब की सुनना और मन की करना ***

  दोस्तों यह story आपको पसंद तो ज़रूर आयी होंगी तो इसे शेयर करना चाहिए अच्छी बात को शेयर करना अच्छाई है और comment करना न भूले इस तरह की और भी कहानिया है इसे भी पढ़े।:



0 comments:

Post a Comment

Popular Posts

Recent Posts